फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दहेज हत्या मामले में सास गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। स्थानीय पुलिस द्वारा दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को वांछित चंद्रावती देवी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि सोनबरसा परसिया गांव में रविवार की सुबह 22 वर्षीय पुतुल देवी पत्नी रोहित यादव का शव घर में पंखे के हुक से दुपट्टा से लटका मिला था।
विज्ञापन

बिहार के छपरा थाना भगवानपुर के छोटका ब्रम्हपुरा गांव निवासी उर्मिला देवी ने तहरीर देकर बताया था कि छह माह पूर्व बेटी पुतुल की शादी रोहित यादव के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल वाले बेटी को दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। प्रताड़ना से तंग आकर बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पति समेत ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस टीम ने बीज गोदाम तिराहे से सास चंद्रावती देवी को गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें