फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शराब के साथ 9.63 लाख रुपये बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर। बिहार की मांझी थाना पुलिस ने वाहन की जांच के दौरान दो शराब तस्करों को सोमवार को गिरफ्तार किया। उनके पास से 7.92 लीटर अंग्रेजी शराब और 9.63 लाख रुपये बरामद हुए हैं। शराब तस्करी में प्रयुक्त लग्जरी कार को भी जब्त किया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रवीन कुमार ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली कि ग्राम फुलवरिया से दो व्यक्ति एक सफेद रंग की कार से शराब लेकर बलिया मोड़ की ओर जा रहे हैं। पदाधिकारी मिथलेश कुमार सिंह पुलिसबल के साथ जांच शुरू की। मांझी चट्टी की ओर से कार आती दिखी। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन लेकर तेजी से भाग निकला। पीछा करते हुए जयप्रभा सेतु पर मद्य निषेध चेकपोस्ट के समीप वाहन को रोका गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कृष्णा यादव (32) निवासी श्रीनगर थाना रेवती बलिया, मारकंडेय सिंह यादव (35) निवासी नवका गांव मांझा थाना रेवती बलिया के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें