फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दीपावली से पहले श्रमिकों के खाते में आ जाएंगे 8.32 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया।दीपावली से पहले वीबी-जी राम जी योजना के श्रमिकों को बकाया मजदूरी का भुगतान करने की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने तीन नवंबर तक श्रमिकों के बैंक खातों में धनराशि भेजने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

इसके तहत जिले में करीब 1.49 लाख मानव दिवस के सृजन पर कुल 8 करोड़ 32 लाख 45 हजार 54 रुपये का भुगतान किया जा रहा है। लंबे समय से मजदूरी भुगतान का इंतजार कर रहे श्रमिकों को त्योहार से पहले राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, मनरेगा कर्मियों का भी सितंबर माह तक का बकाया भुगतान किया जा रहा है।
जिले के 17 विकासखंडों की 940 ग्राम पंचायतों में योजना के तहत कार्य कराए जा रहे हैं।
जिले में करीब 3,18,332 श्रमिक पंजीकृत हैं। शासन के निर्देश पर एक जुलाई 2026 से नई योजना लागू की गई है। इसके तहत तालाब खोदाई, चेकडैम, नहर, सड़क, पुल, आंगनबाड़ी और स्कूल भवन निर्माण के साथ गोदाम, बाजार, आपदा प्रबंधन और पौधारोपण जैसे कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें