बैरिया क्षेत्र के सोनबरसा स्थित पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए लगी लोगाें की भीड़।संवाद
- फोटो : गोेमती नदी का सीताकुंड घाट।
बलिया। रसोई गैस की किल्लत के बीच देश में पेट्रोल-डीजल का स्टॉक खत्म होने की अफवाह से पेट्रेाल पंपों पर कतार लगने लगी है। बैरिया में चार पेट्रोल पंपों के संचालकों ने स्टाॅक नहीं होने की बात बताकर पंप को बंद कर दिया। बैरिया में एक पेट्रेाल पंप ने तेल खत्म होने का नोटिस चस्पा किया। चौकियामोड़ में इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप बंद होने से एचपी पेट्रोल पंप में ग्राहकों की भीड़ देखी गई। चौकियां उभाव मार्ग पर रिलायंस और भारत पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को कतार लग रही। भारत पेट्रोल पंप बंद रहा। पंप संचालक राजकुमार चौरसिया ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिक्री पर रोक लगा दी गई हैं । क्योंकि ग्राहक मनमानी कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था मुहैया की जाएगी तो तेल वितरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
एचपी पेट्रोल पंप संचालक अनिल चौरसिया ने कहा कि पहले के मुकाबले इस समय पेट्रोल की दोगुनी बिक्री हैं। फिर भी दो पहिया वाहनों में 200 से लेकर 300 रुपये तक ही तेल ग्राहकों को दिया जा रहा हैं। चार पहिया वाहनों में 1000 से अधिक का तेल नहीं दिया जा रहा हैं। ग्राहक अधिक तेल के लिए दबाव बना रहा है लेकिन उसे उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।