फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शक्ति की उपासना के साथ संपन्न हुआ चैत्र नवरात्र

विज्ञापन
नरही गांव ​स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में कन्या पूजन के बाद कराया जा रहा भोजन।संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
बलिया। जिले में रामनवमी का पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। साथ ही चैत्र नवरात्र के समापन पर आदि शक्ति माता की उपासना घरों हवन-पूजन और विधि-विधान से की गई। नौ कन्याओं का प्रसाद का भोग लगाकर लोगों ने आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही भीड़ रही, जहां भक्तों ने चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि पर माता सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की। इसके साथ ही नौ दिवसीय नवरात्र का व्रत समापन भी हो गया। घर-घर नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें हलवा, पूड़ी एवं चने का भोज कराया गया। साथ ही उपहार देकर उनसे सुख, समृद्धि, यश, वैभव की कामना की गई। ऐसा माना जाता है कि कन्या भोज व पूजा के बिना माता की पूजा अधूरी रहती है। नवरात्र में कन्या पूजन से न सिर्फ मां आदि शक्ति सन्न होती है बल्कि सुख व समृद्धि भी आती है। शास्त्रों में भी कन्या पूजन या कन्या भोज को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया है।

नरही गांव में स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में विधि विधान से हवन पूजन किया गया । 109 कन्याओं का पूजन किया गया तथा विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रसड़ा में क्षेत्र के उचेड़ा चंडी माई का मंदिर रसड़ा स्थित भव्य काली जी मंदिर नीबू कबीरपुर देवी मंदिर अमहर स्थित दुर्गा मंदिर डेहरी कालीजी मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों पर सुबह से ही महिला पुरुष श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ी रही। बांसडीहरोड क्षेत्र के मां भगवती मंदिर शंकरपुर के परिसर में मेले का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्यास मनोहर गुप्ता ने शारदा भवानी का गीत गाकर खूब वाहवाही लूटी। मेले में बच्चों के लिए झूले चरखी पर जमकर आनंद लिया।
विज्ञापन



मां पचरूखा और शोभनाथपुर देवी का भक्तों ने किया पूजन

रेवती। क्षेत्र के प्रसिद्ध देवी मंदिरों मां पचरूखा तथा शोभनाथपुर की देवी के स्थान पर चैत्र नवमी की तिथि पर श्रद्धालु नर-नारियों ने देवी की पिंडियों के समक्ष मत्था टेका तथा पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर पचरूखा देवी मंदिर परिसर तथा इसके इर्द-गिर्द मेला लगा रहा।

भागेश्वरी-माहेश्वरी धाम में उमड़ी श्रद्धा

बेल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के 52 बीघा के भागेश्वरी- परमेश्वरी धाम सोनाडीह स्थित मंदिर में वासंतिक नवरात्र के दौरान दर्शन-पूजन के बाद चैत्र रामनवमी से सोनाडीह में मेला प्रारम्भ हो गया है। मंदिर के पुजारी नन्हे सिंह ने धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मंदिर में नारियल फोड़ मेले का शुभारंभ कराया। मेला शुरू होते ही आसपास के क्षेत्रों में लोगों के आने से चहल-पहल बढ़ गई। मेले में आसपास के क्षेत्रों के अलावा दूरदराज से भारी संख्या में लोग सोनाडीह पहुंच मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद मेले का आनंद ले रहे हैं। मेला लगने से दुकानदारों को रोजगार मिला है। मेला प्रबंधक वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह की ओर से मेलार्थियों की सुविधा के लिए विभन्न इंतजाम किए गए हैं। लगातार गश्त के लिए थानाध्यक्ष संजय शुक्ल दलबल सहित मौजूद रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें