फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ट्रेन यात्रा के दौरान यात्री के गुम मोबाइल खोजेगी आरपीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। आरपीएफ स्टेशनों व ट्रेनों की सुरक्षा के साथ यात्रियों के गुम मोबाइल को खोजेगी। रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ ने इसके लिए दूरसंचार विभाग से हाथ मिलाया है।
विज्ञापन

विभाग के सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल के साथ साझेदारी की है। रेल यात्रा के दौरान अगर यात्री का मोबाइल गुम हो जाता तो आप रेल मदद एप व हेल्पलाइन नबंर 139 डायल कर इसकी सूचना दे सकते हैं। आरपीएफ पोस्ट पर जाकर मोबाइल फोन गायब होने की सूचना कर सकते हैं। इसके बाद आरपीएफ मोबाइल फोन को ढूंढ़ कर आवश्यक कागजात लेकर यात्री को सौपेंगी।

बलिया के आरपीएफ प्रभारी बलिया बीके सिंह ने बताया कि ट्रेन यात्रा के दौरान उन्ही यात्रियों के गुम मोबाइल फोन तलाशे जाएंगे, जिन्होेंन जीआरपी थाने में रिर्पोट दर्ज नहीं कराया होगा। मोबाइल गुम होने पर यात्री को 139 मोबाइल फोन की शिकायत दर्ज होने के तुरंत बाद पोर्टल के माध्यम से उसे ब्लॉक कर दिया जाएगा, जिससे मोबाइल फोन का दुरूपयोग ना हो। आपरेशन अमानत के तहत यात्रियों के फोन तलाश किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें