लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला गांव निवासी झाबर साह की कच्चा मकान बुधवार के मध्य रात्रि को गिर गया। मकान में सोए पूरा परिवार घायल हो गया। गांव वालों ने घायलों का इलाज सीएचसी सोनबरसा में कराया।
क्षेत्र में लगातार हो रहे बारिस के चलते दोकटी थाना क्षेत्र के झाबर साह का कच्चा मकान जलजला हो गया था, जो बुधवार की रात करीब 12 बजे रात्रि को भरभरा कर गिर गया। घर में सोये झाबर साह 44, उनकी पत्नी मुन्नी देवी 40, पुत्री खुसबू 13, पुत्र आशीष 10 के ऊपर कच्चा मकान का खपरैल गिरने से सभी घायल हो गए। आवाज सुनकर अगल बगल के लोग पहुंचे तो मकान गिरा देख व कराह रहे औरत बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला और सीएचसी सोनबरसा ले गए।
असंतुलित होकर महिला जयप्रभा सेतु से गिरी, बाल बाल बची
जय प्रकाश नगर। क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव निवासी सरिता यादव पत्नी बिंदा यादव गुरुवार के दिन ऊत्तर बिहार के जोड़ने वाले जय प्रभा सेतु (मांझी पुल) से नीचे सरयू नदी में गिर गई। पानी में बहते बहते वह मिट्टी के एक टीला में फंस गई पानी में बहते देख दुर्गापुर निवासी मुसाफिर चौधरी, नन्हे चौधरी तथा घूर बिगन चौधरी ने छोटी नाव से जान जोखिम में डालकर महिला को किसी तरह बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची बिहार के मांझी थाना पुलिस ने महिला को अपने कब्जे में लेकर इलाज हेतु पीएचसी मांझी ले गए। सरिता यादव से पूछा गया तो उनका कहना है कि मैं सरयू नदी को प्रसाद चढ़ाने के लिए पुल तक आई थी, अभी पुल के नीचे झाक रही थी कि असंतुलित होकर नीचे जा गिरी। मांझी पुलिस ने इसकी सूचना पीड़िता के घर सूचना दे दी है।