फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी के घर में बदमाशों ने की लूटपाट

Sun, 15 Mar 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नवका टोला गांव में शनिवार की रात धारदार हथियार से लैस बदमाशों ने एक पुलिसकर्मी के घर में जमकर लूटपाट की। लुटेरों ने महिलाओं के शरीर के गहने भी उतरवा लिए। लूटपाट के बाद बदमाशों ने घरवालों को अलग-अलग कमरों में बंद कर भाग निकले। कुछ देर बाद घरवालों की शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोलकर सभी को बाहर निकाला।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही देर रात पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। घटना की तहरीर रविवार को पुलिस को दे दी गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। बैरिया थाना क्षेत्र के नवका टोला गांव निवासी सुदर्शन प्रसाद यूपी पुलिस में गोरखपुर में दीवान के पद पर तैनात हैं। शनिवार की रात घर के लोग प्रतिदिन की तरह भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरे में सो गए। देर रात चार की संख्या में बदमाश बगल के छत के सहारे सुदर्शन के आंगन में उतर गए।

 इस दौरान घर वालों की जब नींद खुली तो वे शोर मचाना चाहा। लेकिन बदमाश धारदार हथियार से आतंकित कर सभी को खामोश करा दिया और घर में रखे कीमती सामान लूट लिए। लुटेरों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा और उनके शरीर से गहने तक उतरवा लिए। लूट को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने घर के सदस्यों को अलग-अलग कमरों में बंद कर भाग निकले।
विज्ञापन


रात में ही शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने कमरों का दरवाजा खोल सभी को बाहर निकाला। सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया, और मामले की छानबीन मे जुट गई। घटना की तहरीर पीड़ित ने पुलिस को दे दिया है। इस बाबत एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिल गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जल्द ही मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें