फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग की मरम्मत के लिए लगाया जाम

Sun, 15 Mar 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जीन बाबा से खखन के डेरा मार्ग विगत कई वर्षों से जर्जर हालत में है। इसकी वजह से आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। मार्ग की मरम्मत को लेकर क्षेत्रवासियों ने कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। इसके बावजूद अबतक जिम्मेवार लोगों ने इसकी सुधि नहीं ली। विभाग की उदासीनता की वजह से स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और वे जीन बाबा से खखन के डेरा तक जर्जर मार्ग को दुरुस्त करने को लेकर रविवार को एनएच-31 को जाम कर दिया।
विज्ञापन


 इसकी वजह से करीब तीन घंटे तक एनएच-31 पर आवागमन बाधित रहा। जाम की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम ने मार्ग की मरम्मत का लिखित आश्वासन दिया इसके बाद क्षेत्रवासियों ने जाम समाप्त किया। खराब सड़क की वजह से अब तक कई लोग चुटहिल हो चुके हैं। वहीं चांद दियर चौकी प्रभारी की तहरीर पर 16 नामजद सहित 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
बैरिया थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित जीन बाबा स्थान से खखन के डेरा तक का मार्ग गत कई सालों से जर्जर पड़ा हुआ है।

इस मार्ग पर गिर कर अब तक दर्जनों लोग चुटहिल हो चुके हैं। इसकी शिकायत कई बार क्षेत्र के लोगों ने संबंधित विभाग सहित प्रशासनिक अधिकारियों से की। इसके बावजूद अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। मार्ग की मरम्मत न होता देख स्थानीय लोगों का सब्र टूट पड़ा और रविवार को सुबह करीब नौ बजे वे जीन बाबा स्थान पर एनएच-31 को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे चांद दियर चौकी प्रभारी श्रीराम सिंह ने जाम समाप्त करने के लिए लोगों को समझाया, लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी की सूचना पर मौके पर एसओ बैरिया संजय कुमार सिंह, सीओ सुरेशचंद्र रावत, तहसीलदार श्रीप्रकाश सिंह मौके पर पहुंच जामकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे ठस से मस नहीं हुए। करीब तीन घंटा बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम सुशील प्रताप सिंह ने लोगों को उच्चाधिकारियों से बात कर सोमवार से जर्जर सड़क पर निर्माण कार्य शुरू करने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने जाम समाप्त किया। एनएच-31 करीब तीन घंटे तक जाम रहने से मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई थी। वहीं आने गंतव्य को जाने के लिए यात्री इधर से उधर बिलबिलाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें