फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तीन नए रूट पर चलेंगी रोडवेज की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ग्रामीण क्षेत्रों तक परिवहन सेवा को सुलभ कराने के उद्देश्य से निगम की तरफ से गांवों तक रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया गया है। फिलहाल जिले के तीन स्थलों से रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। इन रोडवेज बसों को निर्धारित जगहों तक तीन फेरे में चलाने का निर्णय लिया गया है। इसका ट्रायल भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

पहले चरण में बलिया डिपो की तरफ से रेवती ब्लाॅक मुख्यालय, मलप व इब्राहिमपट्टी तक बसों का संचालन किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने गांवों तक रोडवेज बसों की सेवा प्रदान करने की घोषणा की थी। इसी क्रम में परिवहन निगम की तरफ से पहल करते हुए गांवों तक बसों के संचालन के लिए पहले सर्वे किया। इसमें यात्रियों की संख्या का आंकलन किया गया। उसके बाद योजना बनाकर बसों का संचालन शुरू किया गया। उसमें भी निगम की तरफ से रोडवेज के मूल किराया में 20 प्रतिशत तक की छूट दी गई।
इससे प्राइवेट वाहनों से यात्रा करने वालों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, आम जनता की यात्रा सुरक्षित होगी। प्रतिदिन जिला मुख्यालय पर पढ़ने व काम करने आने वालों के आवागमन आसान हो जाएगा। वहीं, मुख्यालय से ब्लाकों तक जाने वाले कर्मचारी व स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों की यात्रा भी पूरी तरह से सुरक्षित हो जाएगी। इन रूटों पर चलने वाले प्राइवेट वाहन चालकों के किराया की मनमानी वसूली पर भी विराम लगेगा। उनके मनमानी से यात्रियों को कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार किराया को लेकर यात्री व वाहन चालक में किचकिच भी होती है।
विज्ञापन



इस तरह अब होगा किराया
30 किमी के लिए 1.30 रुपये प्रति किमी की दर से 39 रुपये लगता था। परिवहन निगम की इस सेवा से 20 प्रतिशत तक किराया कम हो जाएगा। ऐसे में यात्रियों को 39 की जगह अब लगभग 30.20 रुपये ही देना पड़ेगा।

वर्जन
ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा को देखते हुए परिवहन निगम की तरफ से सेवा प्रदान की जा रही है। फिलहाल तीन स्थलों के लिए संचालन शुरू किया जाएगा। जनता की मांग पर अन्य स्थलों से भी संचालन किया जाएगा। कुछ और जगहों से संचालन के लिए सर्वे किया जा रहा है। -प्रेम चंद्र, एआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें