फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रोशनदान तोड़कर बैंक में घुसे पर स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंच सके

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह (बलिया)। बांसडीह मुख्य बाजार स्थित एसबीआई शाखा में मंगलवार की रात चोरी का प्रयास किया गया। आरोपी रोशनदान तोड़कर अंदर घुस गए। लेकिन स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंच सके। बुधवार की सुबह खबर लगते ही एसपी ओमवीर सिंह, एएसपी उत्तरी दिनेश शुक्ल मौके पर पहुंचे और जांच की। शाखा प्रबंधक व कर्मचारियों से पूछताछ की। घटना सीसी कैमरे में रिकाॅर्ड हो गई है। बैंक के सुरक्षा प्रबंधक उपेंद्र सोनकर ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


बांसडीह इंटर कॉलेज के पास एसबीआई की शाखा है। रात के समय कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था। पीछे से रोशनदान तोड़कर आरोपी बैंक के अंदर कैश वितरण काउंटर रूम में दाखिल हो गए, वहां रखा एक छोटा बक्सा उठाकर बाहर गैलरी की तरफ ले गए और तोड़ दिया। उसमें कुछ नहीं मिलने पर स्ट्रांग रूम की तरफ जाने का प्रयास किया लेकिन कैश वितरण काउंटर रूम का गेट बाहर से बंद होने से वे विफल रहे।
दूसरे दिन जानकारी मिलने पर बांसडीह कोतवाल प्रवीण सिंह ने मौका मुआयना किया। इसके बाद उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि सुबह बैंक शाखा खोलकर कर्मचारी अंदर दाखिल हुए तो कैश काउंटर रूम की हालत खराब दिखी। इसके बाद उन्होंने जानकारी दी। फॉरेंसिक टीम ने टूटे रोशनदान व टूटे बक्से व कैश काउंटर रूम से साक्ष्य जुटाए। बैंक के सीसी कैमरे में एक आरोपी दीवार फांदकर रोशनदान तोड़कर कैश काउंटर रूम में दाखिल होता दिख रहा है।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक दिनेश मौर्य ने स्ट्रांग रूम सहित अन्य जांच की। बैंक के सुरक्षा प्रबंधक उपेंद्र सोनकर व एएसपी दिनेश शुक्ल ने शाखा की बाहरी दीवारों व रोशनदानों का निरीक्षण कर ईंट व क्रंकीट से बंद करने के निर्देश दिए। एसपी ओमवीर सिंह ने सुरक्षा में लापरवाही पर शाखा प्रबंधक को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि रात में सुरक्षा गार्ड नहीं है तो कोतवाल को बताना चाहिए था। घटना की जांच की जा रही है।
शाखा प्रबंधक दिनेश मौर्या की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बैंक व आसपास लगे सीसी कैमरों के फुटेज पुलिस खंगाल रही है।




केस 01 : रसड़ा कोतवाली के संवरा चट्टी स्थित बड़ौदा यूपी बैंक में 27 जनवरी 2025 को कैश चेस्ट से 21 लाख की चोरी हुई थी। पुलिस जांच में कैश चेस्ट की चाबी मैनेजर व कर्मचारी के पास थी। चेस्ट को तोड़ने की जगह खोलकर पैसा निकाला गया था। पुलिस ने शाखा मैनेजर को गिरफ्तार किया।

केस 02 : गड़वार थाना के चोगड़ा चट्टी स्थित एसबीआई शाखा में 23 अक्तूबर 2024 की देर शाम को सुरक्षागार्ड की मिलीभगत से चोरी के प्रयास को कुछ युवकों ने विफल कर दिया। ताला खोल कर चोर अंदर पहुंचे थे। युवकों ने संदेह होने पर पुलिस को फोन कर दिया।



केस 0 3 : बैरिया थाना क्षेत्र में चार वर्ष पूर्व ग्रामीण बैंक के जयप्रकाशनगर शाखा में चोरों ने बैंक का लॉकर तोड़ने का प्रयास किया। किंतु सफलता नहीं मिली। पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की थी।



-



केस 04 : रसड़ा कोतवाली के पकवाइनार स्थित बैंक शाखा में कुछ वर्ष पहले खिड़की उखाड़ कर चोर घुस गए थे। वहां पहले से ही गिट्टी-बालू रखा हुआ था। इससे उधर का हिस्सा पूरी तरह से ढका हुआ था। सुबह होने पर किसी ग्रामीण की नजर खिड़की पर पड़ी। पुलिस और बैंक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। हालांकि चोर विफल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें