फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बस और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे युवक

Mon, 21 Apr 2025 11:59 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया जिले में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हादसा फेफना थाना क्षेत्र के नसीराबाद गांव के समीप हुआ। 
विज्ञापन
Ballia Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के नसीराबाद गांव के समीप सोमवार की भोर में बस और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया। 

विज्ञापन


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतकों की पहचान शुभम कुमार सिंह (22) पुत्र सुनील कुमार सिंह निवासी श्रीनगर दुबेछपरा थाना बैरिया तथा गौरव कुमार सिंह (25) पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी श्रीनगर दुबेछपरा थाना बैरिया के रूप में की गई।

कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे बाइक सवार
मिली जानकारी के अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र के गौरव कुमार सिंह एवं शुभम कुमार सिंह बाइक से किसी कार्यक्रम से बाइक से घर वापस जा रहे थे। जैसे ही फेफना थाना क्षेत्र के नसीराबाद गांव के सभी पहुंचे की अज्ञात बस से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोग आवाज सुनकर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


हादसे में शुभम कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से गौरव कुमार सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें