फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: साइकिल चलाना सीख रहे दो मासूम सगे भाइयों को पिकअप ने कुचला, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Mon, 17 Jan 2022 06:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला गांव निवासी कन्हैया यादव के पुत्र पवन(5) और  यश (7 ) सोमवार सुबह साइकिल चलाते हुए खेल रहे थे। इसी दौरान रास्ते से गुजर रही बेकाबू पिकअप ने दोनों को अपनी चपेट में लिया। 
विज्ञापन
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बलिया जिले में सोमवार को अलग-अलग सड़क हादसों में मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। पहली घटना दोकटी थाना क्षेत्र के के धतुरी टोला गांव की है। जहां साइकिल चलाना सीख रहे दो सगे भाइयों पिकअप वाहन ने रौंद दिया। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरा ट्रॉमा सेंटर बलिया में जीवन व मौत से जूझ रहा है।

विज्ञापन


दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला गांव निवासी कन्हैया यादव के पुत्र पवन (5) और यश (7 ) सोमवार सुबह साइकिल चलाते हुए खेल रहे थे। इसी दौरान रास्ते से गुजर रही बेकाबू पिकअप ने दोनों को अपनी चपेट में लिया। लोगों ने पीछा किया तब तक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।

आनन फानन में लोगों ने दोनो भाइयों को सीएचसी सोनबरसा लेकर जा रहे थे कि रास्ते मे ही छोटे भाई पवन की मौत हो गई। वहीं यश को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बलिया रेफर कर दिया। वहीं हादसे के बाद से गांव में कोहराम मच गया। बच्चों की मां दुर्गावती देवी और दादी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालिका की मौत

दूसरी घटना चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के कारो गांव की है जहां ट्रैक्टर के धक्के से बालिका की मौत हो गई। कारो गांव निवासी नीतू (10) अपने घर से दादी के यहां जा रही थी। रास्ते में ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर घायल हो गई। अस्पताल में उपचार के दौरान नीतू की मौत हो गई। बेटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन

बोलेरो के धक्के से बाइक सवार दो घायल

चितबड़ागांव-मोहम्मदाबाद मुख्य मार्ग पर बरईया पोखरा गेट के सामने सोमवार दोपहर भीम यादव (70) एवं छोटे लाल यादव (65) निवासी बढ़वलिया एक ही बाइक से घर से बाजार आ रहे थे। घर से कुछ ही दूर गए थे कि बलिया की तरफ से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें