फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थिर होने के बाद फिर बढ़ी घाघरा

Sat, 23 Jul 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
विज्ञापन
बेल्थरारोड क्षेत्र के सहिया गांव में बढ़ता घाघरा का पानी।
विज्ञापन
घाघरा नदी के जलस्तर म ें24 घंटे तक  स्थिरता के बाद शनिवार को एक बार फिर धीमी गति से वृद्धि शुरू हो गई। लाल निशान से ऊपर बहने वाली नदी के जलस्तर में वृद्धि से इलाकाई लोग परेशान हैं। केंद्रीय जल आयोग के जेई धीरेंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार को अपराह्न जलस्तर 64.0160 मीटर दर्ज किया गया। जो लाल निशान से 64.010 से 0.150 मीटर ऊपर है।
विज्ञापन



पिछले 24 घंटे में महज चार सेमी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। तेज गति से बहने वाला नदी का पानी कई ग्रामों के सीमाओं पर पहुंचने लगा है। हाहानाला, तुर्तीपार और हल्दीरामपुर रेग्युलेटर पर पानी का दबाव हो रहा है। साथ ही चैनपुर गुलौरा, मठिया, सहिया, ग्राम के कुछ क्षेत्रों में हल्की कटान हो रही है। अब तक करीब सैकड़ों बीघा उपजाऊ भूमि कट-कटकर नदी की धारा में विलीन हो रही है। कटान की रोकथाम के लिए बाढ़ विभाग द्वारा स्थाई तौर पर प्रभावी व्यवस्था नहीं की जा रही है। इसको लेकर तटवर्ती वाशिंदों में नाराजगी है। शासन के सख्त फरमान के बाद भी कटानरोधी कार्रवाई में उदासीनता बरती जा रही।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें