फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रिटायर्ड शिक्षक दंपती को डिजिटल अरेस्ट कर 5.50 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। भीमपुरा थाना के कुशहा ब्राम्हण गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक गिरिजा शंकर सिंह व पत्नी को 24 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर 5.50 लाख की साइबर ठगी कर ली गई। साइबर ठगों ने खुद को सीबीआई व आरबीआई का अधिकारी बताकर पोते पर मनी लाउंड्री का आरोप लगाया और जान से मारने की धमकी देकर ठगी को अंजाम दिया। शिकायत पर साइबर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


कुशहा ब्राम्हण गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक गिरिजा शंकर सिंह ने तहरीर में कहा कि 20 जनवरी की सुबह उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले स्वयं को सीबीआई के अधिकारी बता रहे थे। साथ में महाराष्ट्र पुलिस के भी होने की बात कह रहे थे। उसने मेरे पोते पर अंतरराष्ट्रीय मनी लांडि्रंग में संलिप्त होने का आरोप लगाया तथा मेरे व्हाट्सएप पर कुछ नोटिस भेजे।
कार्रवाई का डर दिखाकर कहीं आने जाने व किसी से बात करने से रोक दिया। अन्यथा की दशा में दिल्ली में रहने वाले परिवार के सदस्यों की जान को खतरा बताया। अगले दिन मामले को रफा-दफा करने के नाम पर मुझे डरा धमकाया। बैंक में फिक्स डिपॉजिट की गई 5.50 लाख की राशि चेक के जरिये दूसरे खाते में ट्रांसफर करवा ली। किसी को बताने पर मुझे और परिवारजन को जान से मारने की धमकी दी। साइबर थाना प्रभारी नदीम फरीदी ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें