फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia : लापरवाह बने जिम्मेदार, सड़क पर घूम रहे निराश्रित गोवंश, हादसों का बन रहे कारण

Sun, 15 Dec 2024 05:12 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

सड़क पर घूम रहे निराश्रित गोवंश हादसों का कारण बन रहे हैं। आए दिन इनसे लोग घायल हो रहे हैं और अफसरशाही पूरी तरह से लापरवाह बनी हुई है। मवेशी भी वाहनों की चपेट में आकर घायल हो जाते हैं लिहाजा सबको उम्मीद है उस प्रयास की जो समस्या से निजात दिलाए।
विज्ञापन
सड़क पर घूमते निराश्रित गोवंश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निराश्रित गोवंशियों के लिए भले ही समुचित व्यवस्था करने का दावा शासन व प्रशासन कर रहा है, लेकिन धरातल पर हकीकत कुछ और ही है। जिम्मेदारों की लापरवाही से मवेशी सड़कों पर घूम रहे हैं। पशुओं के आपस में लड़ने तथा भीड़ भरे इलाके में अचानक दौड़ने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बावजूद, जिम्मेदार बेखबर बने हुए हैं। विभागीय लापरवाही के कारण गोवंशी भी वाहनों की चपेट में आकर काल कवलित भी हो रहे हैं।

विज्ञापन


शासन की तरफ से इन गोवंशीय के लिए कस्बा में अस्थाई गोशाला का भी निर्माण कराया गया है लेकिन उचित देखभाल के अभाव में ये गोवंशी सड़कों पर डेरा जमा लिए है। मुख्य मार्ग सहित बाजार में मवेशियों के खुलेआम घूमने से सड़क पर वाहन चलना मुश्किल हो जा रहा है। लगभग यही स्थिति ग्रामीण इलाकों की भी है।

झुंड में घूमते हुए इन पशुओं पर न तो नगर पंचायत का ध्यान है और न ही पंचायती राज विभाग ही कोई ठोस कदम उठा रहा है। हालांकि तहसील क्षेत्र की चार बड़ी गौशालाओं नहीलपार उर्फ डाकिन गंज, जिगरसंड, हड़सर (तिवारीपुर) और सिकंदरपुर कस्बा में इनको भेजा जा सकता है। निराश्रित गोवंशियों के कारण पूर्व में कई सड़क घटनाएं भी हो चुकी हैं बावजूद विभागीय सबक नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


हाल ही में बलिया सिकन्दरपुर मार्ग पर खेजुरी बाजार से पहले बछड़े से टकराकर एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो चुका है। फिर भी इस प्रकार की लापरवाही समझ से परे है। सिकंदरपुर नगर पंचायत के ईओ मनोज कुमार पांडेय की माने तो निराश्रित पशु नगर पंचायत क्षेत्र में कहीं भी दिखने की सूचना मिलते ही नगर पंचायत के कर्मचारीयों द्वारा पकड़ कर अस्थाई गौशाला में लाया जाता है।

नगर पंचायत के कर्मचारी भ्रमण करते रहते है। जल्द ही इसकी पड़ताल की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें