फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News : सोना व्यापारी के घर से लाखों की चोरी, शादी में शामिल होने गया था परिवार; ताला खोला तो उड़ गए होश

Sun, 15 Dec 2024 04:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News : चोरी की घटना के बाद बैरिया पुलिस ने माैके पर पहुंचकर पड़ताल की। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अनुमान के मुताबिक, लगभग 80 ग्राम सोने व 700 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद कमरे में बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के बैरिया थानांतर्गत देवकी छपरा गांव में बीती रात घर के पीछे से बांस व चादर के सहारे किशन सिंह की छत पर चढ़े चोरों ने बगल में स्थित ग्राम पंचायत सदस्य स्वर्ण व्यवसाई प्रेम सोनी के घर में घुसकर तीन आलमारियों का ताला तोड़ लाखों रुपये के सोने-चांदी का आभूषण पर हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन


रविवार की सुबह छह बजे परिजन मांगलिक कार्यक्रम से लौटे तो दूसरी मंजिल के तीन कमरों में आलमारी टूटी देख सकते में आ गए। बैरिया पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी उस्मान, एसएचओ रमायण सिंह ने पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


गृह स्वामी पीड़ित प्रेम सोनी से चोरी गए सामानों की पूछताछ की। प्रेम सोनी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रेम सोनी ने बताया कि उनकी भतीजी की शादी बलिया से होनी थी। शनिवार की शाम छह बजे से पूरा परिवार बलिया के लिए रवाना हो गया था।

आलमारियों में चांदी के पुराने बिछुआ, पायल, अंगूठी, सिकड़ी तथा सोने के दैनिक यूज वाले आभूषण बाली, तपस, अंगूठी, चेन आदि रखे थे। घर की महिलाएं विशेष अवसरों पर पहनने वाले सोने का आभूषण पहनकर शादी में गई थीं। रिश्तेदारी की भी सभी बहन-बेटियां आई हैं। उनका दैनिक उपयोग वाला आभूषण घर पर ही था।
विज्ञापन


अनुमान के मुताबिक, लगभग 80 ग्राम सोने व 700 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने बातचीत के दौरान बताया कि 20 फिट लंबा बांस लेकर चोर आए थे। ऊपर चढ़कर मोटी चादर ऊपर से बांधकर नीचे लटका दिए थे। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। पुलिस एक संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें