फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-31 पर बसे बाशिंदों को शीघ्र मिलेगा आशियाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। दयाछपरा से सुघरछपरा तक एनएच 31 के किनारे त्रिपाल और झोपड़ी लगाकर शरण लेने वाले कटान पीड़ितों को बसाने के लिए जल्द ही जमीन दी जाएगी। पिछले वर्ष गंगा नदी के तेज धारा में दुबेछपरा-गोपालपुर रिंग बंधा कटकर नदी के मुख्यधारा में समाहित हो गया था। तब से सैकड़ों की तादाद में बाढ़ व कटान पीड़ित एनएच 31 के किनारे त्रिपाल टांग कर शरण लिए हुए हैं।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने गोपालपुर व केहरपुर के बाशिंदों को पट्टे पर जमीन देने के लिए प्रयास तेज कर दिया है। नायब तहसीलदार रजत सिंह ने बताया कि गोपालपुर के 102 व केहरपुर के 103 कुल 205 परिवारों को बसने के लिए तीन-तीन डिस्मिल जमीन दिया जाएगा। इसके लिए कानूनगो, लेखपालों की टीम गठित की गई है। रविवार को दुबेछपरा में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन किया जाएगा। नायब तहसीलदार ने जानकारी दी कि बलिहार मौजा में दो किसानों की भूमि देखा गया था, लेकिन उसमें से एक किसान बेचने से मना कर दिया। अब दूसरे मौजा में भूमि की तलाश की जा रही है। बताया कि जिस किसान की भूमि लिया जाएगा, उन्हें सर्किल रेट से चार गुना अधिक पैसे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें