बांसडीह सीएचसी पर पूर्व चेयरमैन का सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : BALLIA
बलिया। जिले में शुक्रवार को चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए जिससे जिले में संक्रमितों की संख्या 103 हो गई है। जिले में अब तक कुल 99 पॉजिटिव केस थे। इसमें से 66 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्हें होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है जबकि एक्टिव केस 36 है।
जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के चंद्रशेखर नगर में एक, उमरगंज में एक तथा बांसडीह कोतवाली के सारंगपुर में एक पॉजिटिव केस मिला है। चंद्रशेखरनगर और उमरगंज अरबन एरिया की रहने वाली दो महिलाएं हैं। इसमें एक महिला गर्भवती है। वहीं बांसडीह कोतवाली के सारंगपुर का युवक है। अब जिले में एक्टिव केस 36 हो गए हैं। जबकि 66 पॉजिटिव स्वस्थ होकर होकर घर जा चुके है। शहर के उमरपुर में भी एक संक्रमित मरीज पाया गया। शुक्रवार को रिपोर्ट आने के बाद इन्हें एल-1 अस्पताल बसंतपुर में भर्ती कराया गया। आज मिले मरीज को देखते हुए जिले में हॉट स्पॉट की संख्या बढ़कर 63 हो जाएगी। हॉट स्पॉट क्षेत्रों के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती करते हुए उन इलाकों को सील करने आदि का निर्देश दिया गया है। बता दें कि पिछले 17 जून को बांसडीह कोतवाली के सारंगपुर निवासी दिल्ली से अपने गांव आया था और होम क्वारंटीन घर पर था। उसका सैंपल 22 जून को स्वास्थ्य टीम ने लिया था। वहीं बांसडीह नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 10 लोगों का सैंपल सीएचसी पर लिया गया।