आरएसएस के शीर्ष नेता मनमोहन वैद्य द्वारा आरक्षण विरोधी बयान देने से नाराज निषाद समाज के नेता व फूलन सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र निषाद के नेतृत्व में मंगलवार को कचहरी चौराहे पर मनमोहन वैद्य का पुतला दहन किया गया। इस दौरान वहां उपस्थित निषाद समाज के लोगों ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारे लगाए। नारा लगाया कि आरक्षण हमारा अधिकार है, मत छीनो मत छीनों.., आरक्षण विरोधी ताकतों का सफाया करो, मनमोहन बैध मुर्दाबाद जैसे नारे लगाये।
पुतला दहन के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए फूलन सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र निषाद ने कहा कि आरक्षण विरोधी सोच रखने वाली भाजपा सरकार का हाल फिर बिहार की तरह होने जा रहा है। समाज के निचले स्तर का जीवन व्यतीत करने वाले लोगों को एक आरक्षण ही ऐसा माध्यम है।
समाज के नेता जितेंद्र निषाद ने कहा कि हम निषाद समाज सहित पिछड़ा, अति पिछड़ा व दलित समाज के लोग अब भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। पुतला फूंकने वालों में दिनेश निषाद, कुंदन साहनी, ओमप्रकाश साहनी, शिवदुलार पासवान संदीप साहनी धर्मेंद्र, सुरेंद्र पासवान, प्रमोद गुप्ता, पिंटू राजभर सुधीर गुप्ता आदि मौजूद रहे।