फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मार्ग की सतह उखड़ने के मामले में जेई से तलब की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बेल्थरारोड तहसील के तेलमा जमालुद्दीनपुर गांव में तेलमा से रामपुर चौराहा होते हुए तिरनई चौराहे तक मुख्य सड़क की मरम्मत में लापरवाही की शिकायत ग्रामीण कर रहे हैं। सतह उखड़ने के मामले में सिंचाई विभाग के एक्सईएन ने जेई अंगद कुमार कुशवाहा से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

एक्सईएन राकेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। फिलहाल अभी सड़क की पिचिंग का काम चल रहा है। सड़क की पिच की गुणवत्ता में किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। इस सड़क की पिच उखड़ने का वीडियो सोमवार को वायरल होने के बाद मौके पर क्षेत्रीय विधायक हंसू राम भी पहुंचे थे। उन्होंने ने एक्सईएन से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी। लगभग 3.4 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत चल रही है। इसके लिए करीब 46 लाख रुपये शासन से स्वीकृत हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पिच करने में लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें