फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हरियाणा की बालिका पहलवानों ने जीते दो स्वर्ण पदक

विज्ञापन
नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता के
विज्ञापन
बलिया। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में मंगलवार का दिन हरियाणा की बालिकाओं के नाम रहा। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांच दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा की पहलवानों ने दो स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन

इससे पहले मंगलवार की सुबह संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल नवल किशोर तथा जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबले की शुरुआत की।
पहला फाइनल बालिकाओं के 43 किग्रा भार वर्ग में खेला गया। हरियाणा की दीक्षा ने स्वर्ण पदक, महाराष्ट्र की रोहिणी ने रजत तथा राजस्थान की संध्या विश्नोई व उत्तर प्रदेश की प्रीति यादव ने कांस्य पदक जीता। 40 किग्रा भार वर्ग में हरियाणा की विकांक्षी ने स्वर्ण, गुजरात की बरिया हेतलबेन ने रजत तथा मध्य प्रदेश की नव्या पाल व महाराष्ट्र की कस्तूरी सागर ने कांस्य पदक जीता। बालकों में 45 किग्रा भार वर्ग में दिल्ली के प्रदीप ने स्वर्ण, महाराष्ट्र के हनुमंत राजेंद्र ने रजत तथा गुजरात के युवराज गोयल व हरियाणा के वंश अहलावत ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें