फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट आई निगेटिव, लोगों ने राहत की सांस ली

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के सहिया ग्राम निवासी मृतक विनोद (30) पुत्र शशिकांत के शव से 20 अप्रैल को कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपल भेजा गया था। लेकिन सैंपल निगेटिव पाया गया। निगेटिव मिलने से चिकित्साकर्मियों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

सहिया ग्राम में विनोद नामक युवक की मौत हो गई। वह लंबे समय से टीबी रोग से ग्रसित था। मौत के पूर्व जीवित अवस्था में इलाज के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर के चिकित्सकों ने उसका इलाज का पेपर देखने के बाद टीबी रोगी करार दिया था। युवक की मौत की जानकारी होने पर कोरोना के जिला प्रभारी विपिन कुमार जैन के निर्देश पर 20 अप्रैल को घाघरा नदी के किनारे सोनबरसा शमशान घाट पर अंतिम संस्कार के पूर्व मृतक के शव से कोरोना टीम ने जांच के लिए सैंपल लिया था। शुक्रवार की शाम जांच रिपोर्ट आई, उसमें निगेटिव पाया गया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें