टी स्पर को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर चल रहा कटाव रोधी कार्य।
- फोटो : BALLIA
जयप्रकाशनगर। क्षेत्र के बकुल्हा संसार टोला बांध को घाघरा नदी के कटान से बचाने के लिए बना टी स्पर मंगलवार की रात कटान से क्षतिग्रस्त हो गया। बुधवार को बाढ़ विभाग ने इसके मरम्मत का काम शुरु कर दिया। हालांकि टी स्पर के क्षतिग्रस्त होने के बाद से ही नई बस्ती के निवासियों के होश उड़े हुए हैं।
23 करोड़ की लागत से बकुल्हा संसार टोला बांध पर स्थित नई बस्ती सठिया ढाला के समीप बाढ़ खण्ड द्वारा 775 मीटर की दूरी में रिवेटमेंट का कार्य करवाते हुए नई बस्ती की सामने एक टी स्पर का निर्माण भी कराया गया था। टी स्पर बनने के बाद नई बस्ती के लोग घाघरा नदी के तेवर से अपने आपको काफी सुरक्षित महसूस कर रहे थे। लेकिन मंगलवार की रात जब घाघरा नदी ने अपना उग्र रूप अख्तियार किया तो टी स्पर क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी जानकारी होते ही बाढ़ विभाग हरकत में आया और बुधवार को टी स्पर के मरम्मत का काम शुरु हो गया।