फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर याद किए गए सेनानी उन्मेष

Tue, 20 Jan 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी स्व. काशी प्रसाद उन्मेष की 96वीं जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया।  शुभारंभ स्व. उन्मेष के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
विज्ञापन


वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रघुवंशमणि पाठक ने कहा कि स्व. उन्मेष का व्यक्तित्व बहुआयामी था। उनके व्यक्तित्व में ऐसा आकर्षण था कि उनके समक्ष आते ही बडे़-बड़े दिग्गज बौने हो जाते थे। वे आंचलिक पत्रकारिता के जनक व व्यंग्यकार भी थे। उनमें संघर्ष करने की बहुत क्षमता थी। हमेशा अन्याय के खिलाफ योद्धा की तरह लड़ते रहे।

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जनार्दन राय ने कहा कि कलमकार हमेशा वर्तमान में जीता है, जबकि साहित्यकार त्रिकालदर्शी होता है। एक पत्रकार के रूप में एक तरफ उन्होंने जमीन के सतह को तोड़ने की कोशिश की, वहीं दूसरी तरफ स्वतंत्रता सेनानी के रूप में उनके पक्के इरादे एवं दूरदृष्टि से उन्होंने जमाने को देखा था।
विज्ञापन

त्रिभुवन प्रसाद सिंह प्रीतम, डॉ. जनार्दन चतुर्वेदी, अशोक कंचन, त्रिभुवन प्रसाद मिश्र, रमाशंकर पांडेय, डॉ. शत्रुधन पांडेय, सुरेंद्र नाथ मिश्र, विजय बहादुर, गोरख प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें