फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी राहत: 12 मरीज ठीक होकर अपने घर गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बसंतपुर स्थित एल-1 फैसिलिटी सेंटर में भर्ती मरीजों में 12 ठीक हो गए। कोरोना को हटाने पर जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उन्हें एंबुलेंस से घर रवाना किया। इस दौरान ठीक हुए लोगों ने ताली बजाकर मेडिकल टीम का हौसला बढ़ाया। साथ ही यह भी बताया कि अस्पताल में उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलीं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही और संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन कुमार जैन ने एल-1 फैसिलिटी सेंटर में मरीजों का हालचाल लिया और व्यवस्था से संबंधित पूछताछ की। उन्होंने दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज किए गए लोगों को घर जाकर एक सप्ताह तक क्वारंटीन में रहने की सलाह दी। इसके बाद औपचारिकताएं पूरी करते हुए सभी को एंबुलेंस से घर की ओर रवाना किया गया।
जिलाधिकारी ने कोरोना को हराने के लिए सबको शुभकामनाएं दी । कहा कि घर पर भी एक सप्ताह तक परिजनों से दूरी बना कर रहें। यदि सर्दी, खांसी, बुखार जैसा कोई भी लक्षण दिखाई दे तो अस्पताल न जाएं, बल्कि कंट्रोल रूम को सूचित करें। सभी लोगों को सरकार की ओर से एक हजार रुपये और राशन दिया जाएगा। डिस्चार्ज हुए लोगों ने डाक्टर, वार्ड ब्वाय व स्वच्छताकर्मियों के लिए ताली बजाई। कहा, कि यहां आयुर्वेदिक दवाएं दी गई और उत्साह बढ़ाया गया जिससे हम सभी स्वस्थ हुए। इस मौके पर एनएचएम के डीपीएम, महामारी रोग विशेषज्ञ जियाउल हुदा, डॉ. केशव, डॉ. शशि प्रकाश व आइसोलेट सेंटर में ड्यूटी करने वाले सभी मेडिकल स्टाफ मौजूद थे।
विज्ञापन

-
बालिका बोली, पता ही नहीं चला अस्पताल में हैं
स्वस्थ होने वालों में चौदह दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मिली 13 वर्षीय बालिका भी शामिल रही। उन्होंने व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि पता हीं चला कि वह अस्पताल में है। ठीक होने के बाद वह उत्साहित थी। उसके साथ उसकी मां भी थीं। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से बालिका से बातचीत की और हाल जाना। इस पर उसका जवाब था कि यहां की व्यवस्था और यहां के स्टाफ बहुत ही अच्छे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि यहां भर्ती लोगों की संतुष्टि ही हमारी उपलब्धि है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें