बलिया। वाराणसी से छपरा जा रहे डीआरएम के सैलून का क्रॉसिंग बलिया माडल रेलवे स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन से हो गई। इसके चलते डीआरएम बलिया माडल रेलवे स्टेशन पर रुक गए। डीआरएम के रुकते ही स्टेशन पर अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर कुछ पल के लिए अफरातफरी मची रही। डीआरएम विजय कुमार पंजियार ने प्लेटफॉर्म सहित सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को हिदायत दी।