मनियर। शादी का झांसा देकर एक युवक द्वारा एक युवती से संबंध बनाने का मामला प्रकाश में आया है। युवती के गर्भवती होने और प्रेमी द्वारा शादी से इंकार करने से मामला उजागर हुआ। युवती ने न्याय का आस में पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। इसपर पुलिस ने दोनों पक्षों की आपसी रजामंदी होने पर बृहस्पतिवार की रात दोनों की शादी थाने के पास स्थित शिव मंदिर में कराया।
बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती का पड़ोस के ही एक युवक से करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाता रहा। इसीबीच युवती गर्भवती हो गई। इसके बाद युवक ने युवती से शादी करने से इंकार कर दिया। इसपर युवती थाने पर पहुंच कर आप बीती बताई। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। पुलिस की सक्रियता से दोनों पक्ष शादी के लिए तैयार हुए तथा थाने के पास शिव मंदिर में दोनों की शादी जयमाल डालकर संपन्न हुआ।