रतसर इंटर कालेज के मैदान परिसर में आयोजित महिला आत्म सुरक्षा शिविर में प्रशिक्षण लेती एनसीसी कै?
- फोटो : BALLIA
रतसर। रतसर इंटर कालेज के प्रांगण में पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व. अखंडानंद सिंह की छठवीं पुण्य तिथि पर आयोजित तीन दिवसीय नि:शुल्क महिला आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर में दूसरे दिन शुक्रवार को बालिकाओं को आत्म सुरक्षा के गुर सिखाए गए। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन अक्सा एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से किया गया है। शिविर में शामिल रतसर इंटर कालेज, संपूर्णानंद इंटर कालेज, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (रतसर) और एनसीसी की छात्राओं सहित विभिन्न समूहों से जुड़ी बालिकाओं को सर्वोभ्यो फाउंडेशन व ड्रेगन एकेडमी लखनऊ द्वारा मार्शल आर्ट कूंगफू का प्रशिक्षण दिया गया। इसके पूर्व प्रशिक्षण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शामिल सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बालिकाओं को संबोधित किया। इस अवसर निवर्तमान प्रधान स्मृति सिंह, अक्सा सोसाइटी की सचिव दीप्ति सिंह, उपाध्यक्ष तृप्ती सिह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र पांडेय, लोकेश पांडेय, मुक्तानंद सिंह, देवानंद सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।