फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ग्राम पंचायतों के तत्कालीन सचिव और प्रधान पर होगी वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पंचायत चुनाव के दौरान प्रशासकों ने खूब मनमानी की। हालांकि जांच के बाद कार्रवाई भी होने लगी है। पूर्व में तीन सचिव व तत्कालीन प्रधानों के खिलाफ रिकवरी नोटिस भी जारी किया जा चुका है। जांच में दो अन्य सचिव पर भी अनियमितता की पुष्टि हुई है। इस मामले में अधिकारी रिकवरी नोटिस जारी करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

दिसंबर 2020 में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल पूरा होने के बाद शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए गए थे। बताया जाता है कि अधिकारियों ने संबंधित ब्लाकों के बीडीओ को ही बतौर प्रशासक नामित करते हुए विकास कार्यों को कराने का निर्देश दिया। पंचायत चुनाव के बाद उच्चाधिकारियों ने इसकी मॉनीटरिंग की तो कई गांवों में एक दिसंबर 2020 से 31 मई 2021 के बीच बड़े पैमाने पर धनराशि खर्च करने का मामला सामने आया। मंडलायुक्त के निर्देश पर इन ग्राम पंचायतों में आहरित धनराशि के सापेक्ष कराए कार्यों की जांच जिला स्तरीय अधिकारियों ने की। अब तक नगरा ब्लॉक के गोठवा ग्राम पंचायत, सोहांव ब्लॉक के भरौली व मुरली छपरा ब्लॉक के इब्राहिमाबाद उपरवार के पूर्व प्रधान व तत्कालीन सचिव के खिलाफ वसूली की कार्रवाई हो चुकी है। कई गांवों की जांच पूरी हो चुकी है। बताया जाता है कि दो ग्राम पंचायतों के तत्कालीन सचिव व प्रधान के खिलाफ भी जल्द ही वसूली की कार्रवाई शुरु होगी। इस बाबत डीपीआरओ यतेंद्र सिंह ने कहा कि कुछ गांवों की जांच पूरी हो चुकी है। डीएम के आदेश पर वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें