बलिया। बांसडीह तहसील क्षेत्र के ताजपुर मुड़ियारी इंटर कॉलेज में मिड डे मील में 14 लाख रुपये की अनियमितता मामले में डीएम ने सख्ती दिखाई है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ ही बीएसए को कार्रवाई के लिए पत्र जारी किया है।
विभागीय जांच में मिड डे मील प्रभारी पर भी कार्रवाई हो सकती है। ताजपुर में दो साल से बच्चों को मिल डे मील नहीं मिल रहा था। इसको लेकर बच्चों ने डीएम को गोपनीय पत्र लिखा था। डीएम की तरफ से गठित टीम की जांच में करीब 14 लाख की अनियमितता प्रकाश में आई है।
बृहस्पतिवार को डीएम ने जांच रिपोर्ट के आधार पर रिकवरी, एफआईआर दर्ज कराने व विभागीय कार्रवाई के निर्देश बीएसए मनीष कुमार सिंह को दिए।
जांच बीएसए मनीष कुमार सिंह व डीडीओ आनंद प्रकाश के नेतृत्व में टीम ने किया था। जांच के दौरान बच्चे ही नहीं मिले। कागज में दो सौ बच्चों को भोजना देने का प्रमाण मिला।