फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: - भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर सामान लेकर पहुंचे स्टेशन, ट्रेनों में किया पारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। चार दिवसीय डाला छठ के समाप्त होते ही काम पर लौटने वालों की भीड़ शुक्रवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर दिखी। काम पर लौटने की इस कदर जल्दी थी कि लोग भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर सामान लेकर सीधे रेलवे स्टेशन पहंुच गए। ट्रेनों में ही पारण किया।
विज्ञापन

इस कदर भीड़ रही कि ट्रेनों में चढ़ना ही मुश्किल रहा। वाराणसी व मऊ की तरफ जाने वाली ट्रेनों के यात्रियों की भारी भीड़ रही। दो दिनों से खाली चल रहा प्लेटफार्म संख्या एक सुबह आठ बजे तक यात्रियों से खचाखच भरा गया था। स्टेशन से गुजरने वाली सारनाथ एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस, सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस सहित विभिन्न ट्रेनों से करीब पांच से छह हजार यात्री महानगरों को रवाना हुए। कई लोग परिवार या रिश्तेदारी में शादी होने के कारण परिवार को छोड़कर रवाना हुए।
शहर के आवास विकास कालोनी निवासी शकुंतला मिश्रा अपने पति के साथ ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफार्म पर खड़ी थीं। उन्होंने बताया कि आने के समय बड़ी मुश्किल से टिकट मिला था, भीड़ के कारण सीट भी नहीं मिल पाई। आज ट्रेन में सीट खाली थी, ऑनलाइन बुक किया। रात में पूजा की तैयारी के वापसी के लिए सामान की पैकिंग कर लिए थे। छठ घाट पर अर्घ्य देने के बाद घर पहुंच सामन लेकर सीधे स्टेशन पहुंचे हैं। सीट पर बैठने के बाद पारण करूंगी।
विज्ञापन

गंगहरा निवासी अनिता सिंह ने बताया कि नई दिल्ली जाना है। पति की प्राइवेट नौकरी है। अगले एक पखवाड़ा तक टिकट कन्फर्म नहीं मिल रहा था। आज ट्रेन में कन्फर्म टिकट था, बुधवार को ही कराए हैं। रुकने के लालच में एक दो दिन बाद वापस लौटने पर ट्रेनों में काफी परेशानी उठानी पड़ेगी। अनिता जैसे कई महिलाएं वापस लौटने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही थीं। उन्होंने बताया कि छठ पर्व का आनंद गांव व अपने लोगों के बीच आता है। नौकरी की मजबूरी न होती तो इस पर्व को एक पखवाड़े के रूप मनाते। स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि कल तक डाउन ट्रेनों में भीड़ थी। अब अप ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। यात्री सुविधाओं व सुरक्षा को पूरी व्यवस्था है।

-
कोच डिस्पले न होने से ट्रेन आते ही बोगी खोजने को मचती भागदौड़

बैरिया। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म पर कोच डिस्प्ले न होने से यात्रियों को आरक्षित बोगी खोजने में भागदौड़ करना पड़ रहा है। छपरा की ओर से आने वाली सारनाथ एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी, पवन एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में चढ़ने के लिए यात्रियों को पूरे प्लेटफाॅर्म दौड़ लगाना पड़ रहा है। सामान ज्यादा होने के कारण एक से दूसरे बोगी में भीड़ के बीच गुजरने से काफी समस्या हो रही है। गतिशक्ति के अवर अभियंता एके श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ कार्यालय का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। जल्द ही दोनों प्लेटफाॅर्म पर कोच डिस्प्ले लगाए जाएंगे, जिससे समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें