फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददरी मेला: पिछली बार से 18 गुना अधिक हुई पालिका को आय

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन की अध्यक्षता में ददरी मेला के विभिन्न कार्यों के लिए खुली बोली लगाई गई, जिससे नपा प्रशासन को इस बार कुल एक करोड़ 11 लाख 95 हजार रुपये की आय हुई है। जबकि पिछले वर्ष यह आय महज 18 लाख थी।
विज्ञापन

नपा के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि झूला आवंटन कार्य के लिए आरक्षित मूल्य 8.80 लाख के उपरांत संगम एंटरप्राइजेज, प्रयागराज ने सर्वाधिक बोली 82 लाख 10 हजार रुपये लगाई, जो विगत वर्ष की वसूली से 10 गुना अधिक है। ईओ ने बताया कि संगम एंटरप्राइजेज द्वारा बोली के 25 प्रतिशत की धनराशि रुपए 22 लाख बैंक ऑफ महाराष्ट्र में जमा करा दिया गया है। इसके उपरांत पार्किंग एवं अन्य कार्यों आदि की खुली बोली लगाई गई, जिसमें कुल धनराशि 29.85 लाख की बोली लगाई गई। ईओ ने बताया कि मेला के लिए खुली बोली में नपा को कुल एक करोड़ 11 लाख 95 हजार रुपये की बोली लगाई गई, जो कि विगत वर्ष में मात्र 18 लाख थी। इस प्रकार पिछले वर्ष के सापेक्ष 10 गुना से ज्यादा की ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। बताया कि इस धनराशि से नगर पालिका प्रशासन बिना किसी सरकारी अनुदान के ददरी मेला और कार्तिक पूर्णिमा के प्रबंधन को स्वायत्त रूप से कर सकेगी। बताया कि इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा में विशेष व्यवस्था करते हुए गंगा आरती के साथ-साथ भजन संध्या के रूप में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा । महिलाओं और पुरुषों के लिए क्रमशः गंगा एवं सरयू पंडाल बनाए जाएंगे।
-
आठ दिन बाद भी नंदी ग्राम में नहीं आई रौनक, सूने पड़े टेंट

बलिया। ददरी मेला के पशु बाजार नंदी ग्राम के आयोजन के आठ दिन बाद भी मेले पशुओं की मामूली ही नजर आ रही है। शुक्रवार को नंदी ग्राम में गिनती के कुछ मवेशियों के अलावा बड़ी संख्या घोड़े और खच्चर ही दिखे। जबकि मेले में कारोबार के लिहाज से आए चाय-पान के दुकानदार कारोबारियों और खरीदारों की कमी से फांकाकशी झेल रहे है। इतना ही नहीं पशु कारोबारियों के लिए लगे अधिकांश टेंट खाली और सूने पड़े है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें