भाकपा माले के तत्वाधान में गुरुवार को तहसील प्रांगण में राशन कार्ड व जॉब कार्ड में धांधली तथा तीन महीने का राशन वितरण नहीं करने को लेकर एक दिवसीय धरना देकर जांच कर कारवाई की मांग की गई।
धरना सभा को संबोधित करते हुए श्री राम चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों नौजवानों बेरोजगारों का हक हुकूक लूटने का कार्य किया जा रहा है वही राशन कार्ड गरीबों से छीनने का प्रयास किया जा रहा है जिसको कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
बताया कि केंद्र की मोदी सरकार चुनाव ने लोगों से तमाम वादे कि ए थे लेकिन एक भी वादे पूरा नहीं किया गया। आज जिस तरह से उद्योगपतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है वही अंत्योदय बीपीएल कार्डधारकों का राशन लूटने के साथ ही राशनकार्ड को ही समाप्त करने की साजिश रची जा रही है।
कहा कि पूरे प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ा है हत्या लूट बलात्कार छिनैती अपहरण वसूली बेरोकटोक जारी है वहीं शिक्षा स्वास्थ्य चिकित्सा बिजली. पानी सड़क लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है बताया कि अगर प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा इसी तरह जन विरोधी कार्य किए गए तो आने वाले विधानसभा चुनाव में इनको मुंह की खानी पड़ेगी।
कार्यकर्ताओं से सजग रहने व इनके जनविरोधी कार्यों को जन जन तक पहुंचाने की अपील किया। इस मौके पर जितेंद्र पासवान, वशिष्ट राजभर, मुन्नी सिंह, लाल साहब राम, राधे श्याम चौहान, सोमरिया राजभर, गायत्री देवी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रामप्रवेश शर्मा तथा संचालन नियाज अहमद ने किया।