स्थानीय विकास खंड की सुपाचुआ और नवाटोला ग्राम पंचायत की सीमा पर लगा सोलर वाटर पंप कई माह से खराब है। इस वजह से लोगों को परेशानी की सामना करना पड़ रहा है।
नवाटोला और सुपाचुआ ग्राम पंचायत की सीमा पर नवाटोला चौराहे पर सोलर वाटर पंप लगा है। यह दोनों गांव के लोगों के लिए शुद्ध पेयजल का सहारा है। कई माह से खराब होने के कारण लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सोलर वाटर पंप के मरम्मत के लिए कई बार कहा गया, लेकिन अभी तक उसकी मरम्मत नहीं हो सकी है। ऐसे में उन्हें काफी दूर पानी लाना पड़ रहा है। नवाटोला चौराहे पर रहने वाले ग्रामीणों ने कहा कि पंप करीब चार माह से खराब है और इसको बनवाने का नाम कोई नहीं ले रहा है। ग्रामीण करन केसरी, अनूप कुमार, अनुज, रामनाथ, रमेश, संतोष, रामराज आदि ने तत्काल सोलर वाटर पंप के मरम्मत की मांग की है।