नगर के टीडी काॅलेज चौराहे पर बाबा रामदेव का पुतला दहन करते ब्राह्मण समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश ब्राह्मण महासभा के सदस्यों ने शुक्रवार को नगर के टीडी कालेज चौराहे पर बाबा रामदेव क पुतला दहन किया। बाबा रामदेव द्वारा ब्राह्मण समाज के लिए गलत बयान देने पर जमकर गुस्से का इजहार किया। कहा कि बाबा अब टीबी का टीआरपी बढ़ाने में लगे हुए है। ऐसे में उन्हें किसी भी समाज के खिलाफ बोलने में कोई दिक्कत नहीं होती है।
ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने बाबा रामदेव के विरुद्घ प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका। पुतला दहन के बाद महासभा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंटू मिश्रा ने कहा कि बाबा रामदेव समाज के साथ छल कर रहे है। बाबा एक बिजनेसमैन के रुप में उभर रहे हैं, न कि एक संन्यासी के रुप में है। बाबा रामदेव धारावाहिक के माध्यम से ब्राह्मण समाज के प्रति घृणा,फैलाने का कार्य कर रहे हैं। सदस्यों ने इस धारावाहिक के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की। इस मौके पर ब्रदीनाथ पांडेय, शेखर चौबे, प्रदीप चौबे, कैलाशपति मिश्र रहे।