बलिया। संसदीय कार्य व ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरुप शुक्ल ने कोरोना संक्रमण से जनपदवासियों के बचाव के लिए विधायक निधि से जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ बीपी सिंह को 30 ऑक्सीजन कासंट्रेटर एवं जिला महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्साधीक्षिक डॉ सुमिता सिन्हा को भी 10 ऑक्सीजन कांसंट्रेटर प्रदान किया। इसके साथ ही चिकित्सालय के लिए उपयोगी ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन रेगुलेटर, ऑक्सीजन स्टैँड, बेड गदा आदि के लिए विधायक निधि से एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की। राज्यमंत्री ने बताया कि उनके अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय को ऑक्सीजन प्लांट मशीन प्रदान किया हैं, जो एक सप्ताह पूर्व जिला चिकित्सालय के अंदर स्थापित हो चुका हैं। जिसका इंस्टालटेशन कार्य प्रगति पर हैं। कहा कि योगी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निरन्तर प्रयत्नशील हैं।
बता दें कि राज्यमन्त्री आनंद स्वरूप शुक्ल के प्रयास से जिला चिकित्सालय में डिजिटल एक्स-रे, डिजिटल सिटी स्कैन मशीन, डिजिटल अल्ट्रासाउंड व डायलिशिस मशीन भी लगी हैं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ बीपी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षका डॉ0सुमिता सिन्हा समेत अन्य चिकित्सकगण आदि उपस्थित रहे।