बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के रानीपुर मौजे के योगी बाबा के स्थान के पास बुधवार की रात दूल्हे को लेकर जा रही बोलेरो और पिकअप की टक्कर में दुल्हा सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए पीएचसी मनियर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
दुबहड़ थाना क्षेत्र के ब्यासी गांव से रमाशंकर यादव के पुत्र राजू यादव 24 की बरात मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी निवासी रमेश यादव के यहां जा रही थी। अभी रानीपुर मौजे के समीप पहुंची ही थी कि मनियर की तरफ से पिकअप पर डीजे पार्टी की आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे बोलेरो में सवार दूल्हा राजू यादव 24, कुुमारी नेहा आठ पुत्री रमाशंकर यादव, छांगुर 65 निवासी गण ब्यासी एवं डीजे पार्टी के तरफ से श्रवण 35 वर्ष निवासी बिजलीपुर थाना मनियर एवं दो लेडीज डांसर घायल हो गई। आसपास के लोगों की सहायता से पुलिस ने सभी घायल को उपचार के लिए पीएचसी मनियर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दुल्हे को ससुराल पक्ष के लोगों ने दुसरी गाड़ी से लेकर चले गए। जबकि गंभीर रुप से घायल श्रवण कुमार को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।