फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ट्राई ब्रेकर में रक्सहा गाजीपुर की टीम ने भोजपुर को किया पराजित

विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं (बलिया)। युवक संघ नरहीं की ओर से आयोजित जय बाबू राय बाबा राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच मंगलवार को भोजपुर और रक्सहा गाजीपुर के बीच खेला गया। इसमें रक्सहा गाजीपुर की टीम ने भोजपुर की टीम को ट्राई ब्रेकर में 6-3 से हरा कर फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिहार भाजपा के प्रदेश मंत्री संतोष रंजन राय ने किया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच रक्सहा गाजीपुर व विश्वामित्र क्लब भोजपुर के बीच खेला गया। मैच शुरू होने के 5 वें मिनट में रक्सहा के अतीक खां ने पहला गोल किया। इसके बाद भोजपुर के सौरभ कुमार ने 10 वें मिनट में उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल कर दिया। फिर 16 वें मिनट में रक्सहा के भोलू खां ने बेहतरीन गोल कर दिया। पहले 70 वें मिनट में भोजपुर को पेनाल्टी शूट मिल गया। इसको रोहित ने गोल में तब्दील कर दिया। इस प्रकार दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर आ गई। मैच का निर्णय ट्राई ब्रेकर से किया गया। इसमें रक्सहा गाजीपुर की टीम ने 6-3 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में धन्नू कुमार, राजू कुमार,राजू राय रहे। उद्घोषक की भूमिका में मिथिलेश राय, हिमांशु राय रहे। इस मौके पर रामनारायण पासवान, झूलन राय, विनय राय, मनोज राय,शशिकमल राय, जवाहर राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें