नगर के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित आंबेडकर संस्थान में शुक्रवार को राजभर समाज के बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। जिसमें बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर को बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा पार्टी से निकालने पर चर्चा की गई। इस दौरान राजभर समाज के लोगों ने पार्टी से सामूहिक इस्तीफा दिया।
बैठक को संबोधित करते वक्ताओं ने कहा कि बसपा के संस्थापक रहे कांशीराम के साथ काम करने वाले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर को बिना कारण तथा बिना पक्ष सुने ही बसपा सुप्रीमो ने पार्टी से निकाल दिया। जो राजभर समाज के लिए अत्यंत ही कष्टकारी है। इससे क्षुब्ध होकर राजभर समाज के निवर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी तथा सदस्यों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा दिया है। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र राजभर, पूर्व विस महासचिव सिकंदरपुर भीम राजभर, दीप नारायण राजभर, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुशीला राजभर, शिवकुुमारी राजभर, शिवजी राज्भर, शिवनारायण राजभर, छोटेलाल राजभर, हरिंद्र राजभर, मिठू राजभर, द्वारिका राजभर, प्रभु राजभर, उमेश राजभर आदि रहे।