एसडीएम सदर राजेश कुमार यादव ने विकास खंड सोहांव के सुरही गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। जहां भारी मात्रा में भीगा हुआ गेहूं मिला। जिसे देखकर एसडीएम भड़क पड़े, उन्होंने गेहूं के भंडारण के लिए किसी विद्यालय का निर्धारण करने का निर्देश दिया।
इस साल पंचायत चुनाव एवं कोरोना काल के चलते गेहूं की खरीदारी विलंब से होने के कारण क्रय केंद्र प्रभारियों एवं किसानों को बारिश का भी सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते किसानों एवं क्रय केंद्रों पर बारिश से गेहूं भींग जा रहा है। ऐसा ही कुछ सुरही क्रय केंद्र पर देखने को मिला। एसडीएम राजेश यादव ने क्रय केंद्र प्रभारी से कहा कि गेहूं भंडारण के लिए किसी विद्यालय को चिह्नित कर सुरक्षित स्थान पर गेहूं का भंडारण सुनिश्चित किया जाए जिससे कि गेहूं भींगने न पाए।