बलिया। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को वीर लोरिक स्टेडियम में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
जबकि बृहस्पतिवार से ही हो रही लगातार बारिश ने रन फॉर यूनिटी में खलल डाला। आयोजन में कुल 70 बालक और 20 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया, लेकिन बारिश के कारण दौड़ नहीं हो सकी। लॉटरी प्रणाली से प्रतिभागियों की पर्ची निकाली गई और परिणाम घोषित किए गए। बालक वर्ग में प्रथम स्थान आदित्य कुमार, द्वितीय स्थान रतन बाबू और तृतीय स्थान पर आयने यादव रहे। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान सोनाली सिंह, द्वितीय स्थान काजल कुमारी और तृतीय स्थान पर पूनम यादव शामिल रहीं। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर सहजानंद राय और विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने पुरस्कृत किया। मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, सिटी मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा, सुनीता श्रीवास्तव, सोनी तिवारी, पंकज सिंह, सच्चिदानंद राय, अजय राज सिंह, रोहित भारद्वाज, , प्रीति गुप्ता, राजेश आदि मौजूदथे।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित सभी थानों पर माल्यार्पण कर शपथ दिलाई गई। पुलिस लाइन में एकता दौड़ का आयोजन किया गया। शुभारंभ पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने फ्लैग ऑफ कर किया। सभी ने भारत की एकता, अखंडता और सुरक्षा को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया। एएसपी कृपा शंकर, दिनेश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी नगर मो. उस्मान, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास, रत्नेश कुमार दूबे उपस्थिति रहे। उधर, मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया।
सरदार पटेल के योगदान पर विचार रखे
सिकंदरपुर में तहसील मुख्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। विचार गोष्ठी में अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों ने सरदार पटेल के योगदान पर विचार व्यक्त किए। एसडीएम सुनील कुमार, सीपी यादव थे। गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में भी जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। प्रबंधक डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्ता, राजेश गुप्ता, त्रिलोकी नाथ पांडेय थे।
घोघा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पर मरीजों में पौष्टिक आहार वितरण किया। प्रतुल कुमार ओझा संग मूनजी गोंड, दुर्गेश मिश्रा, अजय यादव, विवेक गुप्ता आदि मौजूद रहे। कोतवाली पुलिस ने रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया। नवागत कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह, सौरभ श्रीवास्तव थे। पूर में थाना प्रभारी लालमणि सरोज सहित समस्त पुलिसकर्मियों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गड़वार कस्बे में रन फाॅर यूनिटी'' का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी हितेश कुमार के नेतृत्व में रैली थाना तिराहे से शुरू हुई।
दुबहर में थाना अध्यक्ष अजय पाल की अध्यक्षता में ''रन फॉर यूनिटी'' हुई। पुलिसकर्मियों सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने शपथ ली। अरविंद यादव, राज बहादुर सिंह, शिवम नाथ आर्य, दिनेश विश्वकर्मा, रिचा कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे।
बेल्थरारोड में उभांव थाना प्रभारी सुमित त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रशिक्षु आरक्षियों और नवजीवन इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने एकता मार्च निकाला। भोजपुरी लोक कल्याण परिषद की ओर से गोष्ठी आयोजित की गई। देवेंद्र गुप्त, मनोज प्यारे, आनंद जायसवाल, अमित शर्मा, आनंद आर्य, आदि मौजूद रहे। सागरपाली में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुई। संवाद
-
जेएनसीयू में हुई संगोष्ठी
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में वर्तमान भारत के नए कानूनों के विषय पर कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण में संगोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता सीओ सुधीर सिंह और एसएचओ सुखपुरा सुशील दुबे ने नए कानूनों की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। कुलपति ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तिगत जीवन के प्रसंग को उद्धृत करते हुए उनके राजनीतिक जीवन का उल्लेख किया। महाभारत के कुछेक प्रसंगों को उठाकर पटेल के राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा। मंशा पाण्डेय, योगेश उत्तम, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. लाल विजय सिंह, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. अभिषेक मिश्रा, नवनीत मणि त्रिपाठी, प्रीति ओझा इत्यादि थे। संवाद