फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी काल में पूर्व सैनिकों को निकाल रहा रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। रेलवे गोरखपुर जोन एनईआर और हाजीपुर जोन ईसीआर में कार्यरत लगभग 2400 पूर्व सैनिक संविदाकर्मी गेटमैन के पद से हटाये जा रहे हैं। इसके विरोध में उन्होंने रेलवे के उच्चाधिकारियों समेत रेल मंत्री व प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिये बाध्य होंगे। पत्र में मांग की गई है कि आरआरसी द्वारा वैकेंसी निकालकर सरकार ने 2018 में पूर्व सैनिकों को बतौर संविदाकर्मी गेटमैन के पद पर ट्रेनिंग देकर नियुक्त किया था। अब कोरोना महामारी में सभी को कार्य मुक्त किया जा रहा है। सेना से रिटायर हुए सैनिक को भारत सरकार स्थायी पुनर्नियोजन की व्यवस्था देती है। किंतु बीजेपी सरकार ने रेलवे संविदाकर्मियों पर तलवार लटका दिया है। बिहार सहित देश के सभी वर्तमान व पूर्व सैनिक परिवार रेलवे के इस निर्णय से आहत हैं। पूर्व सैनिकों ने कार्य मुक्ति का आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की है। पत्र पर महात्मा सिंह, राम विलास यादव, अजय कुमार, तेज बहादुर सिंह, अली मोहम्मद, श्याम नरायण यादव, राम अवतार यादव, अंजय सिंह, मुन्ना यादव, झिंगन राम आदि ने हस्ताक्षर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें