फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ट्रक की टक्कर से रेलवे क्राॅसिंग का बूम टूटा

विज्ञापन
गड़वार-फेफना मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग पर ट्रक के टक्कर से टूटा बूम।संवाद
विज्ञापन
फेफना। गड़वार-फेफना मार्ग स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर रविवार की शाम ट्रक की टक्कर से रेलवे फाटक का बूम टूट गया। गेटमैन ने दौड़कर स्लाइड बूम से फाटक बंद कर ट्रेन को पास करवाया। दोनों तरफ वाहनों का जाम लग गया।
विज्ञापन

फेफना गड़वार मार्ग का रेलवे क्राॅसिंग ट्रेन आने की सूचना पर गेटमैन बंद कर रहा था। उसी दौरान गड़वार की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जल्दी निकलने के चक्कर में आगे बढ़ा तो बूम टूट गया। गेटमैन ने स्टेशन मास्टर को सूचना दिया। कुछ देर बाद रेलवे के टेक्नीशियन मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद आवागमन बहाल कराया गया। घटना के बाद पुलिस ट्रक चालक और वाहन को अपने साथ थाने ले गई। घटना को लेकर काफी देर तक रेल फाटक पर जाम की स्थिति बनी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें