फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 10 हजार के लालच में जच्चा-बच्चा की गई जान

विज्ञापन
प्रसव के दौरान मृतका सोनाडाबर निवासिनी मृतका ज्ञांति देवी। फाइल फोटो, परिजन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के सोनाडाबर गांव में आशा बहू की लापरवाही के कारण जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। महिला के पति अजय पासवान की तहरीर पर पुलिस ने आशा बहू सरोज चौबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बांसडीहरोड थाना के ग्राम पंचायत तिखमपुर अंतर्गत सोनाडाबर गांव निवासी अजय पासवान ने थाने में दी तहरीर में बताया कि छह मई को पत्नी ज्ञान्ती देवी को प्रसव पीड़ा होने पर आशा बहू सरोज चौबे को बुलाया। आरोप है कि आशा बहू पत्नी को जिला महिला अस्पताल नहीं ले गई। 10 हजार रुपये में घर पर ही प्रसव कराने का भरोसा दिया और रात भर रोके रखा। ज्ञान्ती दर्द से दर्द से तड़पती रही।
स्थिति बिगड़ने पर अस्पताल ले जाने की बात कहकर डॉक्टर से दिखाने की जगह अल्ट्रासाउंड करवाया। जांच रिपोर्ट में गर्भ में बच्चे की मौत होने की पुष्टि हुई। आशा बहू गर्भवती को अस्पताल में भर्ती कराने की जगह उसे अपने घर ले गई। इस दौरान रात भी हो गई। उसने ड्रिप चढ़ाना शुरू किया। इस दौरान ज्ञान्ती की हालत ज्यादा खराब हो गई और मौत हो गई। पति ने आरोप लगाया कि आशा बहू समय से प्रसव के लिए अस्पताल ले गई होती तो पत्नी व नवजात आज जिंदा होते। परिजनों के हंगामे पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में पति की तहरीर पर आशा कार्यकर्ता सरोज चौबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें