फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल खाट पर, लखनऊ नहीं पहुंचेगी साइकल

Wed, 01 Mar 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
नगर में सतीशचंद्र कॉलेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी आनंद स्वरूप शुक्ला के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते गृहमंत्री राजनाथ सिंह।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार किसी ने खटिया सभा की। ऐसे नेता कांग्रेस के राहुल बाबा हैं जिन्होंने खटिया को सोने के  लिए नहीं बल्कि सभा के लिए इस्तेमाल किया। चुनाव से चार महीने पहले ही उन्होंने खटिया पकड़ लिया तो चुनाव क्या लड़ेंगे। जब लगा कि खटिया से चुनावी बैतरणी पार नहीं करेंगे तो साइकल पर सवार हो गए। लेकिन मुलायम सिंह यादव ने साइकल को पहले की पंक्चर कर दिया तो साइकल की चेन शिवपाल ने तोड़ दी। अब साइकल लखनऊ पहुंचने वाली नहीं है। यह बातें उन्होंने बुधवार को बलिया नगर में पार्टी प्रत्याशी आनंद स्वरूप शुक्ला तथा फेफना विधानसभा के चौरा में पार्टी प्रत्याशी उपेंद्र तिवारी के समर्थन में जनसभाआें को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन



कहा कि प्रदेश को केंद्र से करोड़ों रुपये भेजे गए लेकिन प्रदेश सरकार उसे हजम करने मेें लगी रही। किसानों को 24 घंटे बिजली देने को कहा लेकिन बिजली नहीं दे पाए। उत्तर प्रदेश देश की दिशा और दशा बदलता है। केंद्र की सरकार आप लोगों ने चुनी है और कार्य भी आप लोगों ने देखा है। जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री बोलते है कि सूबे में काम बोलता है। कहा भाइयों काम बोलता नहीं दिखता है। जिस कांग्रेस का विरोध मुलायम सिंह ने जीवन भर किया उस कांग्रेस का साथ अखिलेश को पसंद है। कांग्रेस के राहुल बाबा ने यूपी के 27 साल की बेहाली बताकर सपा का साथ मिलते ही ख्ुाशहाल हो जाते है।


उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में बेटियों की पैदा होने पर 50 हजार की बांड सरकार खरीदेगे। जब बेटी कक्षा छह में पहुंचेगी तो उसे तीन हजार, इंटर पास करेगी तो 12 हजार तथा स्नातक में 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं शादी के समय बेटी को दो लाख रुपये दिए जाएंगे। प्रदेश की सपा सरकार ऐसा भ्रष्टाचार में डूबी हुई है कि उसका ही कैबिनेट मंत्री सामूहिक बलात्कार करता है। उस मंत्री पर केस दर्ज करने के लिए सुप्रीम कोर्ट को आदेश देना पड़ता है। यह प्रदेश की जनता के लिए कितना बड़ा दुर्भाग्य है। उधर फेफना विस क्षेत्र के चौरा इंटर कालेज में करीब एक घंटे विलंब से पहुंचे राजनाथ सिंह ने कहा कि बलिया तो शहीदों की माटी है। यह शहीद मंगल पांडेय, लोकनायक जयप्रकाश नारायण तथा पूर्व पीएम चंद्रशेखर जैसे लोगों को जन्म देने वाली धरती है। कहा कि पाकिस्तान के बार्डर पर जब गोलियां चलती थी सफेद झंडा दिखाकर शांत रहने को कहा जाता था। लेकिन हम लोगों ने सेना को इस बात की छूट दी कि अगर उस पार से एक गोली चलती है। तो जबावी कार्रवाई में इतनी गोलियां चलेेें कि उसकी गिनती न हो। यह पहले के सरकारों में नहीं होता था। गोली का जवाब हम गोला दाग कर दे रहे है। इस मौके पर बक्सर सांसद अश्वनी चौबे, विनोद सिंह सिरोही, नागेंद्र पांडेय, अनूप चौबे, नंदलाल सिंह, परशुराम चुतर्वेदी, रिंकू सिंह, लड्डू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें