फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरिया में अमोनिया गैस की गंध से हड़कंप

Tue, 28 Feb 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के मून छपरा गांव सहित आधे दर्जन गांवों में मंगलवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव में अमोनिया गैस जैसी दुर्गंध उठने लगी। गंध की वजह से कुछ लोगों ने उल्टी और दम घुटने की भी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थानीय कोल्ड स्टोर के संचालकों से संपर्क कर जानकारी ली।
विज्ञापन



बताया जाता है कि क्षेत्र के मूनछपरा, दुर्जनपुर, देवी चौधरी के हाता, दुखहरण गिरी के मठिया, मधुबनी, सुरेमनपुर, हेमंतपुर, नारायणगढ़ आदि गांवों में देर शाम अमोनिया गैस जैसी दुर्गंध फैल गई। जिससे अफरा-तफरी मची हुई है। दुर्जनपुर ग्राम पंचायत के लोगों ने बताया कि बेचैनी के साथ दम घुटने जैसी नौबत आ गई है। दुर्जनपुर गांव निवासी सुधांशु तिवारी ने मोबाइल पर बताया स्थिति बहुत ही गंभीर होती जा रही है। मैं खुद ही अपना परिवार लेकर दूसरे जगह जा रहा हूं। मधुबनी गांव निवासी अरुण कुमार यादव ने बताया कि मेरे गांव में भी इस तरह के दुर्गंध फैली हुई है।

सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के तरफ भी दुर्गंध व्याप्त है। कुछ लोग अमोनिया गैस के फैलने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। नारायणगढ़ ग्राम में स्थित कोल्ड स्टोरेज के मालिक मुन्ना गुप्ता और मून छपरा में स्थित कस्तूरी कोल्ड स्टोरेज के मालिक संजय मिश्रा से दूरभाष पर बात किया गया तो दोनों लोग अपने-अपने कोल्ड स्टोरेज पर पहुंच गए। उन लोगों ने अपने यहां से मशीनों की जांच कराई। एसडीएम बैरिया अवधेश कुमार मिश्रा का कहना है कि मून छपरा गांव के लोगों से अमोनिया गैस जैसी दुर्गंध उठने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की गई। गैस रिसाव कहां से हुआ, इसका पता भी लगाया जा रहा है। फिलहाल स्थिति सामान्य हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें