फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्स. से कटी महिला, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। बलिया-छपरा रेलखंड पर रेवती रेलवे स्टेशन से करीब तीन किमी पश्चिम रेलवे लाइन पर शनिवार को एक अज्ञात अधेड़ महिला की पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन से कटने से मौत हो गई। महिला
विज्ञापन

स्टेशन से भेजे गए मेमो के मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाया। बताया जाता है कि हरे रंग की साड़ी पहनी करीब 40 वर्षीय महिला शनिवार को अपराह्न करीब तीन बजे छपरा की तरफ जा रही पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन से मां पचरुखा देवी मंदिर से 500 मी. पश्चिम कट गई। घटना के बाद सहतवार के की मैन दिलीप ने रेवती स्टेशन मास्टर को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद स्टेशन मास्टर केपी उपाध्याय ने रेवती थाने में मेमो भेजा। मेमो मिलने के बाद थाने के एसआई गजेंद्र राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें