रसड़ा। राघोपुर-चंद्रवार मार्ग पर शनिवार की सुबह अठिला गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक विद्युत पोल से टकरा गए। इसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है।
नगरा थाना के तरगौली निवासी राहुल राजभर (22) पुत्र साकचुली एवं नगरा थाना के नरही सचितापुर निवासी संजय राजभर (25) पुत्र कैलाश राजभर दोनों चंद्रवार की तरफ से आ रहे थे। इसी बीच बाइक असंतुलित होकर विद्युत पोल से जा टकराई। इसमें राहुल राजभर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संजय राजभर की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।