फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूजा समिति के पदाधिकारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, हटाए गए उभांव एसएचओ; बलिया में तीन घंटे तक हंगामा

Wed, 01 Oct 2025 01:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

यूपी के बलिया में एक छोटे से विवाद के बाद बड़ा हंगामा हो गया। आरोप है कि विवाद को सुलझाने की बजाए पूजा समिति के पदाधिकारी को ही उभांव एसएचओ पीटने लगे। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा हुआ।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते पूजा समिति के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन क्लब श्री दुर्गा पूजा समिति कृषि मंडी बेल्थरारोड के पंडाल के पास बीती रात में पूजा पंडाल के करीब बोलेरो और बाइक सवार में मामूली टक्कर हो गई। इसे लेकर इनमें तीखी नोक झोक होने लगी। बवाल बढ़ता देख समिति ने हस्तक्षेप किया और इसकी तत्काल सूचना पुलिस चौकी सीयर को दी। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को नियंत्रित करने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन स्थिति को नियंत्रण से बाहर देख मामले को थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह को अवगत कराया। 

विज्ञापन

पुलिस ने समिति के लोगों को समझाया

समिति के अध्यक्ष अभिषेक सिंह का आरोप है कि थाना प्रभारी ने मामले में बैगर कारण जाने कड़ा तेवर अख्तियार कर भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लाठी बरसाना शुरू कर दिया। दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई कर दी। इससे नाराज होकर पूजा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पूजा पंडाल के सामने धरने पर बैठ गए।

इसकी जानकारी होने के बाद एक-एक करके नगर के पूजा समिति के लोग अपने-अपने पूजा पंडाल को बंद करके मौके पर पहुंच गए। इसकी जानकारी मिलने के बाद सीओ रसड़ा आलोक कुमार गुप्त पहुंचे और इन्हें समझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन समिति के सदस्यों ने इनकी बातों को अनसुनी कर दिया।

मंगलवार की भोर में पहुंचे एडिशनल एसपी दिनेश कुमार शुक्ला ने पूजा समिति की बात को सुना और उभांव इंस्पेक्टर को हटाए और संजय शुक्ला को उभांव थाना प्रभारी बनाए जाने की जानकारी दी। तब जाकर दुर्गापूजा समिति ने अपना धरना समाप्त किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें